नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने मां-बेटे को कु.चला, दोनों गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
मुरैना/अंबाह के सब्जी मंडी रोड पर रविवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सब्जी खरीद रही महिला और उसके 7 वर्षीय बेटे को ट.क्कर मार दी। हादसे में 30 वर्षीय रामलली और उनका बेटा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद महिला ट्रैक्टर के टायर के नीचे फंस गई, जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। दोनों को पहले सिविल अस्पताल अंबाह ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
#Ambah #MorenaNews #RoadAccident #DrunkDriving #TractorAccident