
गौरीफंटा एसएसबी एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त कार्रवाई, सीमा पार ले जाई जा रही नाबालिग बालिका बरामद, किशोर हिरासत में
गौरीफंटा-खीरी। भारत-नेपाल सीमा स्थित गौरीफंटा बॉर्डर पर एसएसबी एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी की आशंका में एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया है। साथ ही उसके साथ जा रहे एक 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हिरासत में लिए गए किशोर की पहचान सुरेंद्र पार्की (17 वर्ष) पुत्र गोरा पार्की, निवासी ढकारी गांव पालिका, वार्ड संख्या-3, जिला डोटी, सुदूर पश्चिम प्रदेश (नेपाल) के रूप में हुई है।
बरामद नाबालिग बालिका की पहचान प्रीति (12 वर्ष) पुत्री नंद सिंह चदारा, निवासी वार्ड संख्या-7, नगर पालिका त्रिवेणी, जिला बाजुरा, सुदूर पश्चिम प्रदेश (नेपाल) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बालिका का पूरा परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहता है और दोनों दिल्ली से नेपाल जा रहे थे।
पूछताछ के दौरान दोनों अपने सफर के संबंध में संतोषजनक एवं स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। संदेह होने पर एसएसबी एवं एएचटीयू की टीम ने दोनों को गौरीफंटा चेकपोस्ट पर रोक लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। #vivekarkvanshi #टाइम्स18न्यूज़यूपी #naugawankheri #नौगवांखीरी #times18newsup #अवैधलकड़ी #लखीमपुरखीरी #छापेमारी #nighasan #illegalwood #followers #highlights