वुशू में जालोर टीम ने जीते 11 पदक, 7 स्वर्ण : जालोर। श्रीगंगानगर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका वुशू प्रतियोगिता में जालोर की टीम ने 7 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य सहित 11 पदक जीते। 19 वर्ष बालिका वर्ग में जालोर की टीम 36 अंकों के साथ स्टेट चैंपियन बनी। इस वर्ग में दिव्या सोनी, इशिता चौधरी, हिमानी, कुसुम सुथार, वैशाली और निशा ने स्वर्ण पदक जीते। 19 वर्ष बालक वर्ग में उपेंद्र सिंह ने स्वर्ण, जबकि 17 वर्ष बालिका वर्ग में सोनाक्षी ने रजत पदक हासिल किया। मयंक, प्रियांशु और यशवर्धन ने कांस्य पदक जीते। टीम की सफलता में प्रभारी, कोच, निर्णायक व प्रशिक्षकों का योगदान रहा।
Jalor, Jalor | Oct 6, 2026