Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

जहानाबाद जनता दरबार में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन का निर्देश जहानाबाद समाहरणालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में कुल 21 आवेदनों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने अपने कार्यालय कक्ष में 9 मामलों की सुनवाई की, जबकि समाहरणालय सभाकक्ष में अन्य पदाधिकारियों द्वारा 12 मामलों का निस्तारण किया गया। जनता दरबार में अतिक्रमण, भूमि विवाद, बंदोबस्ती पर्चा, नली-गली, चापाकल, बिजली बिल, जलजमाव एवं विधि-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। भूमि विवाद एवं बंदोबस्ती पर्चा से संबंधित मामलों में अंचल पदाधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं राशन कार्ड, बिजली एवं पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। #Jahanabad #JanataDarbar #DMJahanabad #PublicHearing #BiharNews

Jehanabad, Jehanabad | Jun 8, 2026