पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में हादसा, पानी के रिसाव और धंसाव से कई श्रमिक फंसे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा सामने आया। मायापुर क्षेत्र में टीएचडीसी (टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) की निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी का रिसाव होने के साथ मलबा और धंसाव हो गया। हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि टनल में एचसीसी कंपनी की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। हादसे के वक्त टनल के भीतर 22 कर्मचारी फंस गए। सूचना मिलते ही सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू टीमों की कड़ी मशक्कत के बाद 18 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिन्हें उपचार के लिए विवेकानंद अस्पताल, पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है।