कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की
* गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश*
- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*
*
- कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने प्रभावी प्रयास के दिए निर्देश
राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। कलेक्टर ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बायोमैट्रिक के माध्यम से समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ई-ऑफिस अंतर्गत लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में चल रहे गिरदावरी कार्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गिरदावरी कार्य महत्वपूर्ण है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गिरदावर�