
पेट्रोल छिड़ककर जा-न से मा-रने की कोशिश, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
मुरैना। नगरा थाना क्षेत्र में चरित्र शंका और पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति के साथ गंभीर मारपीट करने और पेट्रोल छिड़ककर जा-न से मा-रने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, फरियादी अजयपाल पुत्र रामभरोषी सखवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चरित्र शंका एवं पारिवारिक विवाद के चलते रामप्यारी, उसकी पुत्री, रामनिवास और रामेश्वर सहित अन्य लोगों ने उसके साथ गंभीर मा.रपीट की तथा पेट्रोल छिड़ककर उसे जा.न से मारने का प्रयास किया। फरियादी की शिकायत पर थाना नगरा में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
एसपी के निर्देश पर गठित की गई टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीम गठित कर थाना प्रभारी नगरा को आवश्यक निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी अंबाह प्रशांत भदौरिया के मार्गदर्शन में नगरा पुलिस ने घटनास्थल के आसपास निरीक्षण किया और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।
कीचौल गांव से पकड़े गए आरोपी
पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगरा थाना पुलिस ने ग्राम कीचौल से मामले में वांछित तीन आरोपियों रामप्यारी, रामनिवास और रामेश्वर, निवासी सखवार जाति, को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी 24 घंटे के भीतर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।
#मुरैना #morena