
देहरादून: लव मैरिज का ख़ौफ़नाक अंत! दरांती से काटा पत्नी का गला!
पति पत्नी की हुई लड़ाई! पति ने दरांती उठाई और पत्नी की गर्दन उड़ाई! मौके पर ही दर्दनाक मौत! 25 साल के मनोज ने 22 साल की पत्नी नीलम की कर दी निर्मम हत्या! खुद हो गया फरार!
देहरादून के विकासनगर से रूह कंपा देने वाली खबर! कालसी तहसील के कचटा गांव में एक दरिंदे पति ने रिश्तों को तार-तार कर दिया।
25 साल के मनोज ने अपनी ही 22 साल की मासूम पत्नी नीलम का गला धारदार पाठल से रेत डाला! चीख-पुकार से पूरा गांव दहल उठा।
बताया जा रहा है 18 महीने पहले दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। नीलम का हाथ थामकर मनोज उसे अपने घर लाया था। लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच घर में गृहक्लेश चल रहा था और आज मनोज ने हैवानियत की हद पार कर दी। घर में रखी पाठल उठाई और सीधा पत्नी के गले पर वार! नीलम ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया और आरोपी पति फरार हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और राजस्व टीम पहुंची, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसडीएम कालसी प्रेम लाल ने बताया प्रथम दृष्टया कारण गृहक्लेश है, सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
पूरे कचटा गांव में सनसनी, आरोपी की तलाश में पुलिस के छापे जारी!
#BigBreaking #Dehradun #bignews