बिना अनुमति तिगरी गंगाधाम में नहीं चलेंगे झूले और हिंडोले, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
अमरोहा। तिगरी गंगाधाम में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों के बीच प्रशासन ने झूले, हिंडोले और मनोरंजन के अन्य साधनों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। डीएम और एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रशासन की अनुमति के बिना मेले में कोई भी झूला, हिंडोला या मनोरंजन का साधन संचालित नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने बिना अनुमति के झूले या अन्य मनोरंजन के साधन शुरू किए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की अनुमति और निर्धारित नियमों का पालन करने के बाद ही इन्हें संचालित करने की छूट मिलेगी। डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
DM AmrohaAmroha