
बिसाऊ में अब 11 सितम्बर को होगी वोटिंग..
झुंझुनूं। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने झुंझुनूं जिले के नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया है।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि आगामी 10 एवं 11 सितंबर को अमावस्या पर्व के अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिरों में आने तथा पुलिस जाप्ते की तैनाती को देखते हुए मतदान केंद्रों के प्रभावित होने की संभावना है। इसी कारण झुंझुनूं जिले के कुछ नगरीय निकायों को द्वितीय चरण में स्थानांतरित किया गया है।
आयोग के नए कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में झुंझुनूं नगर परिषद सहित 9 नगरीय निकायों में चुनाव होंगे। इनमें झुंझुनूं (60 वार्ड), बगड़ (20), सुलताना (25), नवलगढ़ (45), जाखल (20), मुकुंदगढ़ (25), खेतड़ी (20), खेतड़ी नगर (25) और उदयपुरवाटी (35) शामिल हैं।
वहीं द्वितीय चरण में बिसाऊ सहित 10 नगरीय निकायों में चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इनमें पिलानी (35 वार्ड), चिड़ावा (45), मंड्रेला (25), विद्या विहार (25), सूरजगढ़ (25), सिंघाना (35), बुहाना (20), मंडावा (25), बिसाऊ (25) और मलसीसर (20) शामिल हैं।
आयोग ने परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम में यह परिवर्तन करने की स्वीकृति प्रदान की है।
#tharkiawaazajay #bissau #nagarpalika #election #jhunjhunu
Churu, Churu | Aug 22, 2026