रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह
पांच रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान बीकानेर, 4 अक्टूबर। “शिकायत नहीं, समाधान में सहभागिता” के संकल्प के साथ Hour for Nation द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के पांचवें रविवार को आज न्यायालय पार्किंग एवं कलेक्ट्रेट के पास स्थित सार्वजनिक पार्किंग क्षेत्र की सफाई का कार्य पूर्ण किया गया। लगातार पांच रविवार तक चले इस अभियान में लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियों में कचरा एवं झाड़ियां हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजी गईं।...