Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

पचिरा बनेगा नशा मुक्त ग्राम, सभी प्रकार के नशे पर लगेगी रोक ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कसी कमर पचिरा (संवदिया न्यूज): पचिरा गांव को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। गांव में सभी प्रकार के नशे के सेवन और बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। जानकारी देते हुए पूर्व समिति सदस्य मोहम्मद लाली ने बताया कि इस संबंध में बीते सोमवार की रात मुखिया प्रतिनिधि सहित गांव के गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और किसी भी प्रकार के नशे को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सामाजिक स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि नशे की वजह से समाज और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसलिए पूरे गांव के सहयोग से पचिरा को एक आदर्श नशा मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा भी जताया।

Raniganj, Araria | Jun 16, 2026

MORE NEWS