भैया दूज पर राम टेक सोनवर्षा में हुआ भव्य राम-भरत मिलाप, चारों भाइयों के मिलन से भावुक हुए श्रद्धालु
मिर्जापुर। भैया दूज के पावन अवसर पर श्री बाल भरत मिलाप रामलीला कमेटी, राम टेक सोनवर्षा की ओर से भगवान श्रीराम और भरत का भव्य मिलन कराया गया। इस दौरान चारों भाइयों श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का आपसी मिलन हुआ।
मिलन के पश्चात कमेटी के सदस्यों ने भगवान को भोग अर्पित किया और विधि-विधान से आरती उतारी। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
#Mirzapur #BhaiDooj #RamBharatMilap #RamLeela #Sonvarsha #जयश्रीराम #हरहरमहादेव #TodayMirzapurNews