परागपुर ।। News123 ।। बाल विकास परियोजना प्रागपुर के सौजन्य से ग्राम पंचायत चलाली के आंगनबाड़ी केंद्र में समर मेले का आयोजन किया गया।जिसमें करीब 25 बच्चों ने अलग अलग गतिविधियों में भाग लिया।जिसका संचालन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राधा रानी और परवीन कुमारी के द्वारा किया गया।इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुपरवाइजर संदीप कुमार ने बताया कि इस समर मेले के आयोजन का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास है।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में शारीरिक के साथ साथ मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है।वही इस मौके पर चलाली पंचायत के उपप्रधान दीपक ठाकुर ,अध्यापक संजीव,पृथ्वी चंद के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ करीब 30 महिलाएं उपस्थित रहीं।