मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला, उत्तराखंड के दो वीर जवान शहीद
मणिपुर के उखरुल जिले में असम राइफल्स के काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान—वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और राइफलमैन सी. एम. सिंह—शहीद हो गए, जबकि कुछ अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, 40 असम राइफल्स का काफिला राष्ट्रीय राजमार्ग-202 पर उखरुल जिले के नुंगशांग कोंग (लुंगशांग नदी) क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने पहले आईईडी (IED) से विस्फोट किया और फिर कई दिशाओं से भारी गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद काफी देर तक मुठभेड़ चली।
देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले उत्तराखंड के वीर सपूत वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और राइफलमैन सी. एम. सिंह को पूरा देश श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
ॐ शांति 🌻