
देवरिया में आज नीट-यूजी परीक्षा, 14 केंद्रों पर 5,702 अभ्यर्थी होंगे शामिल
#देवरिया। जिले में आज (रविवार) नीट-यूजी परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। इसके लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5,702 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। निगरानी के लिए 4 जोनल मजिस्ट्रेट और 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
जिन प्रमुख विद्यालयों और महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनमें बीआरडी पीजी कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक गोरखपुर रोड, लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर, राजकीय महाविद्यालय इंदुपुर, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, अशोक इंटर कॉलेज डुमरी, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज गरुणपार, राजकीय इंटर कॉलेज, दीनानाथ राजकीय महिला पीजी कॉलेज, गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज मझगांवा, बाबा राघव दास इंटर कॉलेज न्यू कॉलोनी, सोनूघाट कॉलेज और शिवाजी इंटर कॉलेज खुखुन्दू शामिल हैं।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
#ख़बर_टाइम्स #deoriaup52 #UPNews #deorianews
Barhaj, Deoria | Jun 21, 2026