कैमूर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति, कैमूर की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष कुमार अनुराग की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति, मानव संसाधन, भाव्य पोर्टल का क्रियान्वयन, प्रसव-पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन, पूर्ण टीकाकरण तथा दवा उपलब्धता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संकेतकों की विस्तृत समीक्षा की गई।
Mohania, Kaimur | Aug 22, 2026