*मैहर: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से 12 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता*
सिंगरौली जिले के ग्राम सजहवां निवासी 12 वर्षीय सचिन सिंह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मैहर से लापता हो गया है। 9 जुलाई की रात रोल कॉल के बाद कमरे में सोया था, लेकिन 10 जुलाई सुबह गिनती में गायब पाया गया। सीसीटीवी में रात 12 बजे वह पेटी लेकर शौचालय की ओर जाता दिखा, इसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं। परिजनों और आसपास के इलाकों में तलाश जारी है।