Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

न्यूज़ देशआदेश समर मेला कार्यक्रम का सफल आयोजन, बच्चों के विकास पर रहा विशेष जोर न्यूज देशआदेश समर मेला कार्यक्रम की तैयारियों के अंतर्गत वृत्त पुरूवाला के तहत बांगरण स्कूल में समर मेले का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर फूलपुर पंचायत के उपप्रधान नरेश कश्यप, नरेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेले में लगभग 30 अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का पंजीकरण किया गया तथा उनके शारीरिक, सामाजिक, भाषाई और बौद्धिक विकास के साथ-साथ गणित की प्रारंभिक तैयारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों की प्रगति का आकलन करते हुए उनके रिपोर्ट कार्ड भी भरे गए। इस मौके पर वृत्त पर्यवेक्षक पुरूवाला निर्मला चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि समर मेला बच्चों के सर्वांगीण विकास, अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी तथा प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। मेले के माध्यम से बच्चों को सीखने का आनंददायक वातावरण उपलब्ध कराया गया, जिससे उनकी शैक्षिक एवं सामाजिक क्षमताओं को बढ़ावा मिला। इस दौरान नीलम, संतोष देवी, रेणु बाला, भगवती देवी, श्वेता, रेखा, जानकी देवी, मीना, संध्या, राधा, मीणा आदि उपस्थित रहे।

Paonta Sahib, Sirmaur | Jun 19, 2026