
चूरू में सजी कविता, गजल और संगीत की महफिल, मीनाक्षी सौरभ रहीं मुख्य आकर्षण
चूरूः टैलेंट्स विला की ओर से रविवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थान एसोसिएशन ऑफ घाना उपाध्यक्ष प्रवासी भारतीय मीनाक्षी सौरभ ने शिरकत की। उन्होंने कलाकारों को मंच देने की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि विदेश में रहते हुए भी हिंदी बोलना और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहना उन्हें गर्व का अनुभव कराता है। उन्होंने भारत और अपनी मातृभूमि के प्रति अपने गहरे प्रेम को व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मंच भारतीय संस्कृति और भाषा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रवासी भारतीय सौरभ ने गजल की प्रस्तुत दी। उन्होंने कहा कि यह मंच स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम में भारत और प्रदीप कुमार विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान बजरंग कथक, भगवती पारीक, लीलाधर कथक, ओम भगतानी, संदीप जांगिड़, मोहन सोनी, विनोद, ऋतु निराणिया, ममता, मनीष शर्मा, नूर, राहुल कांगड़ा आदि कलाकारों ने कविता, गजल, गीत, हास्य और वाद्ययंत्र की प्रस्तुतियां दी। हास्य कवि आशीष गौतम ‘आशु’ के चुटकुलों पर खूब ठहाके लगे। टैलेंट्स विला के संस्थापक प्रदीप कथक ने बताया कि संस्था पिछले एक वर्ष से लगातार कलाकारों को मंच प्रदान करने का स्वर्णिम कार्य कर रही है। टैलेंट्स विला का उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना तथा कला, साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देना है। सरिता शर्मा ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। संचालन पूनम शर्मा ने किया। #talentsVilla #follower
#folowerseveryone #viralpost #24churunews
#nonfollowers #postoftheday #todayposts
#gazal #Geet #gazal
Churu, Churu | Jun 22, 2026