#कच्ची_शराब की #थैलियों के साथ #सड़क किनारे #पलटा #ऑटो, #तीन लोग #घायल।
#रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर एक थ्री-व्हीलर ऑटो सड़क किनारे पलट गया,हादसे के वक्त ऑटो में चालक सहित तीन लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल है,दुर्घटना में तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए 108 के माध्यम से रामनगर के रामदत्त जोशी सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है,लेकिन इस हादसे के बाद ऑटो में कच्ची शराब की थैलियां मिलने से मामला और चर्चा में आ गया है। अब पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ ही ऑटो में मिली शराब को लेकर भी जांच कर रही है।
घटना नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास की है, यहां आज दोपहर UK19TA-0152 नंबर का थ्री-व्हीलर ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया,हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई,बताया जा रहा है कि ऑटो में तीन लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी,दुर्घटना में तीनों को चोटें आई हैं.