
#प्रयागराज: श्रद्धाभाव के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा!
---------------- दिनांक 16 जुलाई 2026--------------------
#प्रयागराज — गुरुवार को हाटकेश्वर मंदिर से प्रभातकालीन रथयात्रा निकाली गई जिसमें भगवान जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से देखी गई।
#जगन्नाथपुरी धाम से मंगाए गए भगवान जगन्नाथ को 20 फीट ऊँचे, 14 फीट चौड़े तथा 16 पहियों वाले रंग-बिरंगे नदीघोष रथ पर विराजित किया गया था। रथ को त्रिलोक की मोहिनी ध्वज और नील चक्र से सुशोभित किया गया था। रथ के शिखर पर प्रेम एवं भक्ति के प्रतीक दो तोते स्थापित थे और सत्य, धर्म, न्याय व कर्म का प्रतिनिधित्व करने वाले चार श्वेत अश्वत घोड़े रथ का भाग थे।
#भगवान जगन्नाथ ने भव्य राजसी वे��भूषा, स्वर्ण-चाँदी से जड़े मुकुट व नील चक्र धारण किया हुआ था। उनके भ्राता बलभद्र ने हल और बहन सुभद्रा पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित रहीं। भगवान जगन्नाथ के हाथों में कमल, गदा तथा चक्र का भी स्वरूप था। रथ की सजावट में मयूर पंख और स्वर्ण-चांदी के आभूषण प्रमुख रहे।
#रथ का मार्गदर्शन और खींचने का काम नागवासुकी नामक 100 फीट लंबी रस्सी से किया गया। भक्तों, महिलाओं व बच्चों ने रथ खींचने में जबरदस्त उत्साह दिखाया और कई स्थानों पर होड़-सी लगी रही।
कार्यक्रम से पहले भगवान की आरती भी आयोजित की गई, जिसमें कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता 'नंदी', महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, उदय प्रताप सिंह, सांसद उज्जवल रमण सिंह, कई पार्षद, ट्रस्ट सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#रथयात्रा का मार्ग: हाटकेश्वर मंदिर से आरंभ होकर एससी बसु रोड, चमेली बाई धर्मशाला, हीवेट रोड, जॉनसेन गंज, घंटाघर, बताशा मंडी, बहादुरगंज, सुलाकी चौराहा, राम भवन, मुट्ठीगंज, सत्तीचौरा, बलुआ घाट होते हुए कटघर से प्रयागेश्वरनाथ मंदिर के पास स्थित जगन्नाथ धाम (काशीराज नगर) तक जाएगी। रथ यात्रा कटघर में विराम लेगी।
#यात्रा में ढोल-ताशा, पाइप बैंड, डमरू और नगाड़ा वादक, दर्जनों डीजे और अनेक झांकियां शामिल रहीं। प्रमुख झांकियों में जगन्नाथ जी का राजसी दरबार, गणेश जी, वरुण देव, माता गूड़ीचा रानी लक्ष्मी बाई तथा अयोध्या- वृंदावन के कलाकारों की झांकियाँ रही, जिन्होंने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
#कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों—दुर्गा प्रसाद गुप्ता, गगन दास गुप्ता, जय राम गुप्ता, राजेश केसरवानी, पंडित दिगंबर नाथ त्रिपाठी, विजय चौरसिया, गौरी शंकर वर्मा, भरत कनौजिया, शगुन भैया, कल्पना, राजूल शर्मा समेत कई विधायक और दर्जनों पार्षद भी शामिल रहे। आयोजन स्थल पर ठंडा पानी, शरबत, कोल्ड ड्रिंक और विविध प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किए गए।
#सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंध: पुलिस प्रशासन सुबह से ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा। कोतवाली क्षेत्र के एसीपी रवि कुमार गुप्ता, कोतवाली इंचार्ज कपिल कुमार चहल समेत समस्त थाने—चौकी की पुलिस, सिविल डिफेंस और प्रशासनिक अधिकारी आयोजन को सुव्यवस्थित व सुरक्षित रूप से संपन्न कराने में सक्रिय रहे।
#पुलिस ने रथयात्रा मार्ग पर यातायात प्रतिबंध और आवश्यक सुरक्षा इंतज़ाम किए ताकि श्रद्धालुओं की आमद-रफ्त में कोई असुविधा न हो। आयोजकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन सहयोग के भी प्रबंध किए गए थे। #facebookreels #everyonefollowers #सिटी #प्रयागराज #ऑल #इंडिया #BreakingNews #lifelessons #livemusic