एसडीएम पांवटा in action ...बारिश के बीच छाता लेकर निकले, शहर के जलभराव क्षेत्र और नदी के किनारे बसे गांवों का किया दौरा
======
पांवटा साहिब के एसडीएम द्विज गोयल ने शहर के जलभराव क्षेत्र और नदी के किनारे बसे गांवों का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने आज पांवटा शहर के कई वार्डो , एनएच के अलावा राजबन, पुरूवाला, भाटावाली, यमुना व बाता नदी के किनारे बसे गांवों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की और सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।
Ronhat, Sirmaur | Jul 10, 2026