बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने जरूरतमंदों तक पहुँचाया 63 पैकेट भोजन
बाँदा, 6 सितंबर 2026। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के जिम्मेदार पदाधिकारी एवं सदस्य लगातार गरीबों की मदद और सेवा में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में निर्धारित दिन और समय पर मोहल्ला मर्दन नाका से जरूरतमंदों के लिए भोजन एकत्रित कर वितरित किया गया।
इस सेवा कार्य में कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, सदस्य डॉ. राकिब फारूकी, सचिन साहू एवं जीतेंद्र कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने अपने मोहल्ले मर्दन नाका से 25 घरों से 25 पैकेट भोजन एकत्रित किए।
इसके अतिरिक्त सचिन साहू एवं जीतेंद्र कुमार ने 15 पैकेट, मुसर्रत भाई ने 21 पैकेट तथा निषाद फर्नीचर से 2 पैकेट भोजन प्राप्त हुए।
Banda, Banda | Sep 7, 2026