Kurukshetra :- कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वर्ष 2026 के प्रथम 10 महीनों में कड़े कदम उठाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने 197 मामले दर्ज कर 342 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है और भारी मात्रा में अफीम, चूरापोस्त, हेरोइन, स्मैक, गांजा व चरस बरामद की है। नशा तस्करों की सूचना एंटी नारकोटिक्स सेल के मोबाइल नंबर 74969-85326 पर व्हाट्सएप या एसएमएस के जरिए दी जा सकती है, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
Karnal, Karnal | Nov 10, 2026