संजौली बाइफरकेशन के पास HRTC बस में तकनीकी खराबी, दोनों ओर यातायात सुचारु
शिमला, 3 जुलाई:
संजौली बाइफरकेशन के पास शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे एक एचआरटीसी बस में तकनीकी खराबी आने के कारण बस सड़क पर ही रुक गई। सूचना मिलते ही मैकेनिक टीम मौके पर पहुंची और बस को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया।
राहत की बात यह है कि बस में खराबी आने के बावजूद दोनों ओर से यातायात पूरी तरह सुचारु रूप से चल रहा है। ट्रैफिक पुलिस शिमला की टीम मौके पर मौजूद है और यातायात का संचालन व्यवस्थित ढंग से कर रही है।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, धैर्य बनाए रखें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।