
*TheSaharanpurVoice/News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, अवैध पार्किंग व अतिक्रमण हटाने के निर्देश!!*
*👉🏾👉🏾 डग्गामार वाहनों, अवैध ई-रिक्शा और ब्लैक स्पॉट्स पर चलेगा विशेष अभियान, स्कूल वाहनों की होगी नियमित जांच!!*
_सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सड़क किनारे अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग्स, अनधिकृत पार्किंग, डग्गामार वाहनों तथा अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्कूल वाहनों की नियमित फिटनेस जांच सुनिश्चित करने, निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों के परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने तथा प्रमुख मार्गों पर बने अवैध कटों को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए।बैठक में दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने, सड़क दुर्घटनाओं में शामिल वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर भी जोर दिया गया।जिलाधिकारी ने बस चालकों एवं परिचालकों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और नेत्र जांच कराने के निर्देश देते हुए सड़क दुर्घटना सहायता योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा, ताकि दुर्घटना पीड़ितों को समय पर सहायता मिल सके।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई!!_