“मेरे भाई को ढूंढ दो…” रक्षाबंधन से पहले गंगा किनारे बहनों का दर्द, 4 युवकों की तलाश जारी
कानपुर में गंगा के बिठूर और ड्योढ़ी घाट पर डूबे चार युवकों का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस, पीएसी के गोताखोर और एनडीआरएफ की टीमें लगातार गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के चलते तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।
17 अगस्त को ड्योढ़ी घाट पर नहाने के दौरान कृष्णा और शिवा गहरे पानी में डूब गए थे। वहीं बिठूर के गुदारा घाट पर आशिक और सतीश भी तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में समा गए।
पांच दिन से परिवार घाट-घाट भटककर अपनों की तलाश कर रहे हैं। रक्षाबंधन से पहले बहनों का दर्द भी सामने आया। बहन ने रोते हुए कहा—“मेरे भाई को ढूंढ दो… अब मैं किसे राखी बांधूंगी?”
कानपुर से प्रयागराज तक गंगा में लगातार कॉम्बिंग की जा रही है, लेकिन अभी तक चारों युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है।
#Kanpur #KanpurNews #Ganga #GangaRiver #Bithoor #KanpurBreaking #BreakingNews #RescueOperation #NDRF #UPPolice