Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

15 दिन इंतजार के बाद भी नहीं हुई सुनवाई, मांगों को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजू बोहरा के साथ ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे बेतालघाट। क्षेत्र की चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजू बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आज बेतालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पहले ही प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब या कार्रवाई नहीं हुई। बताया गया कि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को उपजिलाधिकारी कैंची धाम के माध्यम से पत्र भेजकर मांगों के समाधान के लिए समय दिया था। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया। ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में— 1. बेतालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती। 2. कोटाधारिया क्षेत्र को सड़क सुविधा से जोड़ना। 3. आमगड़ी–भण्डारपानी–डॉन परेवा तल्ली–सेठी–बेतालघाट मोटर मार्ग का हॉटमिक्स किया जाना। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधा जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए भी लंबे समय से संघर्ष करना पड़ रहा है। उनका सवाल है कि जब जनप्रतिनिधियों की मांगों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है, तो आम ग्रामीणों की समस्याओं को कौन सुनेगा? भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बाकी क्षेत्र की जनता से इस मुहीम में जुड़ने के लिए भी कहा है । #betalghat #nainital #uttarakhand #pahad #lovemyuk

Uttarakhand, India | Jun 16, 2026

MORE NEWS