शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी में जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। ठियोग के जैस घाटी के पास एक बैंड पार्टी से भरा आइशर ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में एक व्यक्ति के निधन की अत्यंत दुखद सूचना है, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
समय रहते क्रैश बैरियर के कारण ट्रक गहरी खाई में गिरने से बच गया, वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचा दिया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। ॐ शांति। 🙏#HimachalPradesh #ShimlaNews #RoadAccident #HimachalUpdate #BreakingNews#Awaj E Himachal