ब्रेकिंग न्यूज़ — देवरिया
भटनी पुलिस की साइबर टीम को बड़ी सफलता
साइबर ठगी के ₹83 हजार पीड़ित के खाते में वापस कराए
भटनी कस्बे के इसरी गुलजार टोला निवासी अमित कुमार के साथ हुई थी ठगी
ठगों ने धोखाधड़ी कर खाते से ₹83,000 निकाल लिए थे
पीड़ित ने 7 जनवरी 2026 को भटनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी
शिकायत मिलते ही साइबर टीम ने ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया
आवश्यक पत्राचार और कानूनी प्रक्रिया के बाद पूरी ₹83 हजार की रकम वापस कराई गई
रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने भटनी पुलिस का आभार जताया
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता समेत साइबर टीम की अहम भूमिका
पुलिस ने लोगों से अपील की—साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें
Deoria, Deoria | Oct 1, 2026