हिट एंड रन का मामला - बुलेरो चालक ने तीन को कुचला फिर वाहन पीछे कर दुबारा कुचला - पिता पुत्र की मौत, एक घायल
- ग्रामीणों ने सागर कानपुर हाई वे पर लगाया जाम
छतरपुर शहर से महज 5 किमी दूर सागर कानपुर हाई वे पर ग्राम हमां बस स्टैंड के पास रविवार की देर रात तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कृपाल सेन और उनके पुत्र कुंती सेन की मौत हो गई, जबकि हेमंत कुशवाहा गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है किसी ने वाहन का वीडियो बनाया तो वाहन सवार लोगो ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन कर भाग गये। यह हिट एंड रन से जुडा मामला है। सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने ने हाई वे पर चक्का जाम कर दिया।