
शर्मनाक लापरवाही: ठेले पर भेजा शव, भड़के लोग! SP के एक्शन से महकमे में हड़कंप, दारोगा सस्पेंड!
सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद, पुलिस द्वारा शव को 'जुगाड़ ठेले' पर लादकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।
🔹 क्या है पूरी कार्रवाई?
एसपी स्वर्ण प्रभात ने जांच के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए रघुनाथपुर थाने के गश्ती दल में तैनात दारोगा अम्बिका यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही, रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार से इस लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
🔹 क्या था पूरा मामला?
शनिवार को रघुनाथपुर बस स्टैंड के पास बस की चपेट में आने से तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के मठवा गांव निवासी उमेश कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची गश्ती दल ने शव को ठेले पर लादकर अस्पताल भेज दिया। इस अमानवीय कृत्य से मृतक के परिजन और ग्रामीण भड़क गए और सड़क जाम कर दिया। बाद में तनाव बढ़ता देख सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार को मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा।
#BiharNews #ViralVideo #PoliceAction #ShockingNews #MotihariNews