ब्रेकिंग न्यूज़: हमीरपुर बस अड्डे के पास से लापता कोचिंग सेंटर की छात्रा सुरक्षित मिली
हमीरपुर: बस अड्डे के समीप एक कोचिंग सेंटर से जन्मदिन की पार्टी के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुई छात्रा सुरक्षित मिल गई है। बैजनाथ निवासी उसकी मां द्वारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
गौरतलब है कि छात्रा के गायब होने के बाद रात करीब 9:00 बजे उसके मोबाइल पर एक अनजान लड़के से बात हुई थी, जिसके तुरंत बाद उसका फोन बंद आ रहा था। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट की मदद से छात्रा को ढूंढ निकाला है। फिलहाल लड़की को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।