
मिशन पोषण ज्योति अंतर्गत कलेक्टर सिंह के मार्गदर्शन में 3 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पहचान, शासन की मदद से होगा निःशुल्क इलाज
बड़वानी 13 जुलाई 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अति गंभीर कुपोषित बच्चों की सेहत सुधारने के लिए संचालित मिशन पोषण ज्योति के तहत स्वास्थ्य विभाग की 13 मोबाइल टीमों द्वारा सघन स्वास्थ्य परीक्षण और स्क्रीनिंग का कार्य निरंतर जारी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों द्वारा ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में किए गए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान राजपुर और पानसेमल विकासखंडों में 3 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि हुई है। इन बच्चों में राजपुर ब्लॉक के उपला सेक्टर अंतर्गत फकीरा फलिया के आयांश जाधव (माता रीना सिसौदिया), पानसेमल ब्लॉक के दोंदवाड़ा सेक्टर के पाडल्या की शारदा गिरासे (माता पांगी गिरासे) तथा पानसेमल के ही जलगांव सेक्टर अंतर्गत बंधारा खुर्द स्कूल फलिया के मुन्ना लता विशाल (माता लता बर्डे) शामिल हैं, जिन्हें शासन की मदद से उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क जांच के लिए के लिए भेजा जाएगा।