दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ।
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ के तहत जुटे प्रदर्शनकारियों ने जाति आधारित आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आरक्षण का लाभ आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों को मिलना चाहिए, जाति के आधार पर नहीं। इस दौरान ‘आरक्षण गरीब को मिले, जाति को नहीं’ जैसे नारे भी लगाए गए।
प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी रोस्टर प्रणाली को वापस लेने, एक परिवार को केवल एक बार आरक्षण का लाभ देने और आरक्षण की समय सीमा तय करने जैसी मांगें भी रखीं।
इस पर आपकी क्या राय है।
#ReservationProtest #JantarMantar #ReservationPolicy