
कार सवार तीन युवकों से 11.27 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार।
सोलन। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोलन पुलिस की SIU टीम ने धर्मपुर थाना क्षेत्र में एक कार की तलाशी के दौरान 11.27 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 29 सितंबर को SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धर्मपुर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसमें सवार युवकों के कब्जे से 11.27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव वर्मा (29) निवासी न्यू कथेड, सोलन, शुभम ठाकुर (25) निवासी धार, सलोगड़ा और वीरेंद्र कुमार (32) निवासी न्यू कथेड, चंबाघाट के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ FIR संख्या 158/2026 के तहत NDPS Act की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है।
तीनों आरोपियों को 30 सितंबर को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने के साथ चिट्टे की सप्लाई से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।
मामले में आगामी जांच जारी है।
UT NEWS | Unique Today News
सच बात सलीके के साथ
#Solan #Dharampur #Chitta #Heroin #NDPS #DrugNews #HimachalPradesh #PoliceAction #UTHimachal #UTNews