#मध्यप्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में लगातार विवादों में घिरे रहने के बाद अब मीडिया से दूरी बना रहे हैं। पिछले दिनों अपने चौड़ाई वाले बयान को लेकर आलोचनाओं का शिकार होने के बाद विजयवर्गीय ने अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में पत्रकारों के तीखे सवालों का जवाब देने से किनारा करना शुरू कर दिया है। इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे शहर के स्थानीय मुद्दों और पितृ पर्वत से जुड़े सवाल पूछे, तो वे जवाब देने के बजाय खामोश रहे।
विजयवर्गीय ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि वे अब इंदौर में मीडिया से बात नहीं करेंगे। पिछले कुछ महीनों में उनके कई बयानों ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचाई है, जिसके केंद्र में अक्सर इंदौर ही रहा है। अपने बयानों पर मचे बवाल और विरोधियों के निशाने पर आने के बाद, मंत्री का यह व्यवहार चर्चा का विषय बन गया है।
#breakingnewswala #IndoreNews #इंदौरNews #KailashVijayvargiya #MadhyaPradeshPolitics #HindiNews #BNWTV
Indore, Indore | Sep 25, 2026