अरवल पुलिस का नशामुक्ति संकल्प
बिहार को नशामुक्त बनाने की दिशा में अरवल पुलिस ने उठाया बड़ा कदम! मिशन स्पंदन और ‘नशा मुक्ति भारत अभियान’ के तहत अरवल पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी की अध्यक्षता में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने नशामुक्त समाज बनाने की शपथ ली।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त कराने का संकल्प लिया। यह अभियान दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में 100 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा के तहत विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत पहल माना जा रहा है।
कार्यक्रम में हेड क्वार्टर DSP हरीश सिन्हा, लाइन DSP सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
अरवल पुलिस का संदेश साफ है—नशे को ना, जिंदगी को हां! आइए, हम सभी मिलकर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
PUBLIC KI AWAAZ NEWS | अरवल
#ArwalNews #ArwalPolice #NashaMuktBharat #MissionSpandan #NashaMuktiAbhiyan #BiharPolice #DrNavjotSimi #PublicKiAwaazNews A1 express A1 express Public ki Awaz Arvind Yadav Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Aug 19, 2026