
मदनपुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर राहुल कुमार उर्फ सोनू ने पेश की अपनी उम्मीदवारी को लेकर राय
नगर पंचायत मदनपुर के संभावित उपाध्यक्ष प्रत्याशी राहुल कुमार उर्फ सोनू ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर अपनी प्राथमिकताएं और विजन जनता के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के लिए एक स्थायी विरासत का निर्माण करना है।राहुल कुमार उर्फ सोनू ने कहा,
लोगों को बनाया हुआ मुकाम मिला है, हम समाज के लिए मुकाम बनाने निकले हैं। लोग विरासत संभाल रहे हैं, हम समाज के लिए विरासत बनाने निकले हैं।उन्होंने कहा कि यदि नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद सामान्य (जनरल) श्रेणी के लिए आरक्षित होता है और जनता उन्हें अवसर देती है, तो उनका पूरा प्रयास मदनपुर नगर पंचायत के समग्र विकास पर केंद्रित रहेगा।राहुल कुमार उर्फ सोनू ने अपने संकल्पों को साझा करते हुए कहा कि जनता का समर्थन उन्हें केवल एक पद नहीं देगा, बल्कि विकास और सेवा का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में किसी भी व्यक्ति का जनहित से जुड़ा कार्य अनावश्यक रूप से नहीं रुकेगा तथा यथासंभव सभी वर्गों और समुदायों को निजी संसाधनों से भी सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा,आपका समर्थन आपका सम्मान है। आपका समर्थन मदनपुर नगर पंचायत के विकास का आधार बनेगा। आपका समर्थन यह सुनिश्चित करेगा कि किसी जरूरतमंद का कार्य न रुके और सर्व समाज को यथासंभव सहयोग मिलता रहे।राहुल कुमार उर्फ सोनू ने नगर पंचायत क्षेत्र की जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि वे समाज सेवा, विकास और जनसरोकार के मुद्दों को लेकर लगातार लोगों के बीच काम करते रहेंगे।राहुल कुमार उर्फ सोनू संभावित प्रत्याशी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष, मदनपुर ने कहा कि मेरा लक्ष्य राजनीति के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। मैं चाहता हूं कि मदनपुर नगर पंचायत विकास, पारदर्शिता और जनसेवा का एक बेहतर उदाहरण बने। जनता का विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
आप भी अपना राय 9102381779 पर व्हाट्सएप भेज सकते हैं।
Deo, Aurangabad | Jun 20, 2026