
#उभांव पुलिस ने घर में घुसकर छेड़खानी-मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार
#बलिया
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उभांव पुलिस ने पीड़िता के घर में घुसकर छेड़खानी, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला व क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई।
पीड़िता द्वारा 12.07.2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि गांव के ही *पिन्टू राजभर उर्फ राजकुमार राजभर पुत्र रामप्रीत राजभर, निवासी अवाया* ने उसके घर में घुसकर छेड़खानी की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना उभांव में मु0अ0सं0 162/2026 धारा 74, 76, 333, 115(2), 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
सूचना के आधार पर आज पुलिस टीम ने अभियुक्त *पिन्टू राजभर उर्फ राजकुमार राजभर (33)* को सुबह 11:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे मा0 न्यायालय भेजा गया।
*संबंधित अभियोग:* मु0अ0सं0 162/2026 धारा 74, 76, 333, 115(2), 351(3) बीएनएस, थाना उभांव।
*गिरफ्तार टीम:*
1. उ0नि0 सुमित कुमार
2. का0 अनिल सिंह