
शिवहर में बड़ा बड़ा भ्रष्टाचार, अधिकांश पंचायतों में बकरी शेड बनाने में खानापूर्ति--जांच कब.? बिना जांच के ही पेमेंट... लोगों का आरोप
शिवहर -- पूर्व में या वर्तमान में बनाएं गए बकरी शेड (बकरी घर) में भाड़ी मात्रा में अवैध उगाही करने का मामला सामने आया है धटिया किस्म का सम्रांग्री का प्रयोग कर कहीं-कहीं तो अवैध तरिके से ही बिना निर्माण का पैसा निकासी के लिए सिर्फ कागज़ पर काम दर्शाया गया जोकि धरातल पर कुछ नहीं. कहीं कहीं तो ऐसा ईट उपयोग किया गया है जो ईंट मिट्टी के बराबर है यानी सबसे निचले स्तर का ईंट सहित घटिया रेत नदी वाला सफेद रेत का भी उपयोग का चर्चा तेज़ है लोगों का कहना है 2022 से लेकर अभी तक बनें सभी बकरी शेड की फाइलों का उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच हो
गुप्त सूचना के आधार पर यह भी पता चला है कि विभाग के अधिकारी का % पर सेटिंग रहता है लेकिन यह पूनत: कथित बात है इसका कोई तथ्य नहीं मिला है, लेकिन वहीं 22-23/23-24 में *हिरौता दुम्मा पंचायत के वार्ड संख्या- 6 में तो काम कागज़ पर हुआ, धरातल पर शुन्य हैं* कागज़ पर निकासी है यहां तक कि कुछ लोगों से नक़ली स्टाम्प पेपर शपथपत्र बनवा लिया गया है, कि यहां बकरी शेड बना है, लेकिन वास्तव में वहां कुछ भी नहीं बना जहां भी बना वहां पर धटिया किस्म का,
जिला प्रशासन को पुरे जिला में जांच टीम गठित कर उच्च स्तरीय जांच करवाया जाए/*खासकर वरिय पदाधिकारी से हिरौता दुम्मा पंचायत के वर्ड संख्या 6 का भी उच्चस्तरीय जांच करवाया जाएं*
वहीं भ्रष्टाचार पर प्रहार को लेकर शिवहर के पूर्व जिलाधिकारी सज्जन आर शेखर का नाम ले रहें हैं उनके कार्यकाल में भी जांच टीम गठित किया गया था एवं सभी संवेदकों की राशि पर रोक लगाई गई थी
*वहीं जिलाधिकारी प्रतिभा रानी मैम पर लोगों का पूर्ण भरोसा है इनके द्वारा किए गए हर कार्य सराहनीय है लोगों को उम्मीद है जिलाधिकारी द्वारा ज़रूर उचित पहल किया जाएगा एवं उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच करवाया जाएगा