Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से प्रारंभ होगा आगर जिले में 6878 पशुपालकों के घर पहुंचकर देंगे पशुपालन, पोषण व नस्ल सुधार की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण प्रदेश के साथ ही आगर जिले में 13 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इसके तहत पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पशुपालकों के घर पहुंचकर उनसे सीधा संपर्क करेंगे। उपसंचालक, पशुपालन डॉ. महेश लाल जारोलिया ने बताया कि अभियान के तीसरे चरण में 13 जुलाई 2026 से जिले के 3 से 4 पशु (गोवंश एवं भैंसवंश) रखने वाले 6878 पशुपालकों के यहां विभागीय अमले द्वारा गृहभेंट की जाएगी। इस दौरान सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं मैत्री कार्यकर्ता पशुपालकों के घर घर जाकर पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार के विषय में विस्तृत जानकारी देंगे और पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के बारे में जागरूक करेंगे। साथ ही शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी पशुपालकों को प्रेरित किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में पशुपालन विभाग द्वारा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए उपसंचालक पशु पालन कार्यालय में विभागीय अमले की उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के दौरान विभागीय अमले को पशुपालकों से घर-घर संपर्क करने, पशुपालन संबंधी जानकारी संकलित करने, पशुपालकों को जागरूक करने, योजनाओं की जानकारी प्रदान करने, उनके आवेदन प्राप्त कर संकलित कर पुनः लाभान्वित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #agarmalwa

MORE NEWS

#सफलता_की_कहानी 
महिलाएं निभा रही हैं जैविक खाद उत्पादन की जिम्मेदारी  

प्रकृति संरक्षण के साथ स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रही ग्रामीण महिलाएं

     जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह महिलाएं रोजगार के नए अवसर तलाशने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभा रही हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव एवं जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस सोलंकी के मार्गदर्शन में आगर जिले की महिलाएं अब जैविक खाद का उत्पादन कर प्रकृति की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

महिलाओं द्वारा उत्पादित जैविक खाद विक्रय हेतु उपलब्ध है। इस जैविक खाद का उत्पादन श्री राम स्व-सहायता समूह, ग्राम रलायती द्वारा जिला पंचायत परिसर स्थित आजीविका भवन में किया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने आजीविका भवन परिसर में ही खाद के उत्पादन एवं पैकेजिंग का कार्य प्रारंभ किया है।

समूह की अध्यक्ष श्रीमती भग्गू बाई के अनुसार जैविक खाद का विक्रय मूल्य 10 रूपये प्रति किलो रखा गया है। यह खाद एक किलो से लेकर 50 किलो तक, के पैक में उपलब्ध है। समूह द्वारा विगत वर्षों में 4 लाख रुपये से अधिक की जैविक खाद का विक्रय किया जा चुका है।

जिले में जैविक उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत महिला स्व-सहायता समूह में यह गतिविधि शुरू की गई है। वर्तमान में वर्षा ऋतु को देखते हुए पौधारोपण एवं घरों में पौधरोपण के उद्देश्य से यह जैविक खाद किसानों एवं आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। यह जानकारी जिला पंचायत कार्यालय आगर से प्राप्त हुई है।
Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#NRLM 
#agarmalwa 
#आगरमालवा

#सफलता_की_कहानी महिलाएं निभा रही हैं जैविक खाद उत्पादन की जिम्मेदारी प्रकृति संरक्षण के साथ स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रही ग्रामीण महिलाएं जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह महिलाएं रोजगार के नए अवसर तलाशने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभा रही हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव एवं जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस सोलंकी के मार्गदर्शन में आगर जिले की महिलाएं अब जैविक खाद का उत्पादन कर प्रकृति की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिलाओं द्वारा उत्पादित जैविक खाद विक्रय हेतु उपलब्ध है। इस जैविक खाद का उत्पादन श्री राम स्व-सहायता समूह, ग्राम रलायती द्वारा जिला पंचायत परिसर स्थित आजीविका भवन में किया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने आजीविका भवन परिसर में ही खाद के उत्पादन एवं पैकेजिंग का कार्य प्रारंभ किया है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती भग्गू बाई के अनुसार जैविक खाद का विक्रय मूल्य 10 रूपये प्रति किलो रखा गया है। यह खाद एक किलो से लेकर 50 किलो तक, के पैक में उपलब्ध है। समूह द्वारा विगत वर्षों में 4 लाख रुपये से अधिक की जैविक खाद का विक्रय किया जा चुका है। जिले में जैविक उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत महिला स्व-सहायता समूह में यह गतिविधि शुरू की गई है। वर्तमान में वर्षा ऋतु को देखते हुए पौधारोपण एवं घरों में पौधरोपण के उद्देश्य से यह जैविक खाद किसानों एवं आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। यह जानकारी जिला पंचायत कार्यालय आगर से प्राप्त हुई है। Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #NRLM #agarmalwa #आगरमालवा

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

जिले में विशेष 138 एन.आई.एक्ट लोक अदालत की 05 खंडपीठों के माध्यम से 05 प्रकरणों का निराकरण
करीब 09 लाख 46 हजार रुपये की चेक राशि का निराकरण हुआ

 जिला मुख्यालय आगर-मालवा तथा तहसील मुख्यालय सुसनेर एवं नलखेड़ा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार 18 जुलाई, 2026 को विशेष 138 एन.आई.एक्ट लोक अदालत का आयोजित की गई । 

जिला न्यायालय परिसर के सभा कक्ष में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प-माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, श्री डी.एस. चौहान ने नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया। 

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष,  श्री डी.एस. चौहान ने सभी को विशेष 138 एन.आई.एक्ट लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री मधुसूदन जंघेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरुण सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सचिव श्रीमती अश्विनी सिंह, व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती मोनिका यादव सहित अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण एवं पक्षकारगणों ने सहभागिता की।
 उक्‍त कार्यक्रम के बाद गठित खंडपीठों में लोक अदालत की कार्यवाही खंडपीठ के पीठासीन अधिकारीगण द्वारा प्रारंभ की गई। चेक अनादरण के 05 प्रकरणों का निराकरण हुआ, जिसमें लगभग 09 लाख 46 हजार रुपये की चेक राशि का निराकरण किया गया।
सफलता की कहानी

न कोई जीता, न कोई हारा 
आपसी समझौते से हुआ लेन- देन संबंधी प्रकरण का निराकरण 

दो पक्षों के मध्य वर्ष 2023 से न्यायालय में पैसे के लेन-देन संबंधी प्रकरण लंबित था। द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री मधुसूदन जंघेल ने दोनों पक्षों को लोक अदालत के लाभों के संबंध में समझाइश दी।   बताया गया कि लोक अदालत में समझौता होने से ‘दोनों पक्षों की जीत होती है, कोई पक्ष हारता नहीं है’। इस समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी राजीनामा कर लिया। न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों को पौधे भेंट  किए ।

 इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री डी.एस.चौहान, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री मधुसूदन जंघेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरुण सिंह,  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव  श्रीमती अश्विनी सिंह, व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती मोनिका यादव उपस्थित थी।

Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#agarmalws

जिले में विशेष 138 एन.आई.एक्ट लोक अदालत की 05 खंडपीठों के माध्यम से 05 प्रकरणों का निराकरण करीब 09 लाख 46 हजार रुपये की चेक राशि का निराकरण हुआ जिला मुख्यालय आगर-मालवा तथा तहसील मुख्यालय सुसनेर एवं नलखेड़ा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार 18 जुलाई, 2026 को विशेष 138 एन.आई.एक्ट लोक अदालत का आयोजित की गई । जिला न्यायालय परिसर के सभा कक्ष में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प-माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, श्री डी.एस. चौहान ने नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, श्री डी.एस. चौहान ने सभी को विशेष 138 एन.आई.एक्ट लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री मधुसूदन जंघेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरुण सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सचिव श्रीमती अश्विनी सिंह, व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती मोनिका यादव सहित अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण एवं पक्षकारगणों ने सहभागिता की। उक्‍त कार्यक्रम के बाद गठित खंडपीठों में लोक अदालत की कार्यवाही खंडपीठ के पीठासीन अधिकारीगण द्वारा प्रारंभ की गई। चेक अनादरण के 05 प्रकरणों का निराकरण हुआ, जिसमें लगभग 09 लाख 46 हजार रुपये की चेक राशि का निराकरण किया गया। सफलता की कहानी न कोई जीता, न कोई हारा आपसी समझौते से हुआ लेन- देन संबंधी प्रकरण का निराकरण दो पक्षों के मध्य वर्ष 2023 से न्यायालय में पैसे के लेन-देन संबंधी प्रकरण लंबित था। द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री मधुसूदन जंघेल ने दोनों पक्षों को लोक अदालत के लाभों के संबंध में समझाइश दी। बताया गया कि लोक अदालत में समझौता होने से ‘दोनों पक्षों की जीत होती है, कोई पक्ष हारता नहीं है’। इस समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी राजीनामा कर लिया। न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों को पौधे भेंट किए । इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री डी.एस.चौहान, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री मधुसूदन जंघेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरुण सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अश्विनी सिंह, व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती मोनिका यादव उपस्थित थी। Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #agarmalws

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

उज्जैन–झालावाड़ फोरलेन के टेंडर पर क्या बोले सांसद रोडमल नागर? सुनिए पूरी बात..!
#agarlive #ujjain #jhalawar

उज्जैन–झालावाड़ फोरलेन के टेंडर पर क्या बोले सांसद रोडमल नागर? सुनिए पूरी बात..! #agarlive #ujjain #jhalawar

Agar, Agar Malwa | Jul 17, 2026