जन औषधि केंद्र में मिली बाजारू दवाइयां, जांच के दौरान सामने आया मामला
मिर्जापुर। राजगढ़ CHC परिसर स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर जांच के दौरान बड़ी मात्रा में बाजारू दवाइयां मिलने का मामला सामने आया है। जन औषधि केंद्रों पर मरीजों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने का प्रावधान है, ऐसे में परिसर में बाजारू दवाइयों की मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
जांच के दौरान बड़ी मात्रा में बाजार में बिकने वाली दवाइयां पाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली और केंद्र के संचालन को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि जांच में इन दवाइयों की मौजूदगी का कारण क्या सामने आता है और जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
मामले में विभागीय स्तर पर जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।