#रुद्रपुर में #लूट की #वारदात का #खुलासा,
#बुलेट बाइक और #नकदी लूटने वाले #चार आरोपी #गिरफ्तार
पुलिस ने लूट की एक वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
मामला 7 नवंबर की रात का है, जब सिडकुल कंपनी से घर लौट रहे पवन कुमार को विवेकनगर के पास चार युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ मारपीट कर 5 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड और बुलेट मोटरसाइकिल लूट ली थी।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोदी मैदान के पास से चारों आरोपियों अभिषेक राजपूत, दीपक कुमार, सागर राजपूत और सुमित राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल और हजारों रुपये नकद बरामद किए हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।