4 पुलिसकर्मी निलंबित विभागीय जांच के आदेश
आजमगढ़: लापरवाही, उदासीनता के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। निलंबित होने वालों में थाना रानी की सराय के प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय, उप निरीक्षक गिरीश तिवारी, उप निरीक्षक हैदर अली मंसूरी और थाना निजामाबाद के आरक्षी वैभव पटेल शामिल हैं।