गोपालगंज: पंचदेवरी प्रखंड के दुबौलिया गांव में नहर पर बनी पुलिया धंस गई। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से गांव का मुख्य सड़क और प्रखंड मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट गया। आवागमन ठप होने से स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।