#अलवर जिले में 7 नगर पालिका क्षेत्रों के लिए मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। द्वितीय चरण के तहत कुल 85.60 प्रतिशत मतदान हुआ। अलवर नगरीय निकाय चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जिले में 7 नगर पालिका क्षेत्रों, जिनमें नगर पालिका कठूमर, खेरली, थानागाजी, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, बड़ौदामेव और गोविन्दगढ़-रामबास के 183 वार्डों के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए। द्वितीय चरण में कुल 1 लाख 14 हजार 792 मतदाताओं में से 98 हजार 258 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें कुल 85.60 प्रतिशत मतदान हुआ!
Rajgarh, Alwar | Sep 11, 2026