
फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-शाहजहांपुर यूपी का रहने वाला है सतानंद
-एसटीएफ ने रुद्रपुर से किया गिरफ्तार
न्यूज़ देवभूमि रूद्रपुर।
एसटीएफ-साइबर थाना सेल ने एक बार फिर अवैध शस्त्र लाइसेंस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी लाइसेंस बनाकर मुहैया करने वाले मास्टरमाइंड को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया है और अहम जानकारी भी प्राप्त कर चुका है और अभियुक्त के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि काशीपुर में फर्जी लाइसेंस मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए गए और एसटीएफ और साइबरसेल की टीम मिलकर मास्टरमाइंड।की तलाश कर रही थीं कि सोमवार की शाम को मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ ने
सतानन्द शर्मा ग्राम-अनावा थाना-पुंवाया जिला-शाहजंहापुर यूपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि फर्जी व कूटरचित तरीके से शस्त्र लाईसेंस तैयार कर धनराशि प्राप्त कर जनपद उधम सिंह नगर में बडी संख्या में सौरभ अग्रवाल तथा उसके भाई गौरव अग्रवाल के माध्यम से बनवाकर दिये गये हैं । अभियुक्त सतानन्द शर्मा द्वारा अपने बैंक खाता संख्या उपरोक्त में सौरभ अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, करन सिंह, जतिन कांडपाल, शुभम अग्रवाल, तथा अन्य लोगों से जिनके शस्त्र लाईसेंस बनवाये गये हैं के द्वारा भी धनराशि प्राप्त की गयी है । यह भी पता चला है कि अभियुक्त पर गाजियाबाद और कविनगर थाने में गैंगेस्टर सहित हथियार सप्लाई के तीन मुकदमे दर्ज हैं।
-----------/
कोड
1.70 करोड़ मामले में जा चुका है जेल
रुद्रपुर। एसटीएफ ने बताया कि अभियुक्त सदानन्द के बैंक खाते में अवैध असलहों के कूटरचित लाईसेंस के कारोबार से करीब एक करोड सत्तर लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। जो कि गैंगस्टर एक्ट में पूर्व मे उत्तरप्रेदश के गाजीयाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त लाइसेन्स बना कर उत्तराखंड में अवैध शस्त्र लेकर फर्जी लाइसेन्स को सही बनवाकर इस्तेमाल करवाता था।।
–-----///////
कोड
अब तक हो चुकी हैं कार्रवाई
रुद्रपुर। एसएसपी एसटीएफ की मॉनिटरिंग में एसटीएफ की कई टीमें कार्यवाही को अंजाम दे रही हैं और अब एसटीएफ. द्वारा 03 अभियोग पंजीकृत कराकर संलिप्त 09 अभियुक्तों को 14 अवैध शस्त्र जिसमे 02 एटोमैटिक पम्प एक्शन गन, 02 रायफल, 09 पिस्टल तथा 01 रिवालवर, 355 जिन्दा कारतूसों व कई फर्जी कूटरचित लाइसेंस के साथ जेल भेजा जा चुका है।
.............
कोड
इसके द्वारा जो भी व्यक्तियों के लाईसेंस बनवाये गये हैं उनका जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय शाहजहांपुर में वहां काम करने वाले संविदाकर्मियों से मिलकर पुराने UIN नम्बर जिनका रिकार्ड जनपद शाहजहाँपुर से गायब हो चुका था उन्हें ऑनलाईन पोर्टल पर फर्जी तरीके से अपलोड़ करा दिया गया है
........