Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

पहले राउंड में हरियाणा के मुक्केबाज़ को नॉकआउट कर रिवालसर के दीक्षित शर्मा ने दर्ज की लगातार दूसरी प्रोफेशनल जीत रिवालसर (मंडी): बल्ह विधानसभा क्षेत्र के रिवालसर के उभरते प्रोफेशनल मुक्केबाज़ दीक्षित शर्मा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। 21 जून 2026 को हरियाणा के चितैंन में आयोजित प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट नाइट में दीक्षित शर्मा ने हरियाणा के मुक्केबाज़ उज्ज्वल राज सिंह को पहले ही राउंड में नॉकआउट कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह उनके प्रोफेशनल करियर की लगातार दूसरी जीत है। मुकाबले की शुरुआत से ही दीक्षित ने आक्रामक खेल और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा और पहले ही राउंड में नॉकआउट जीत दर्ज कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। दीक्षित शर्मा बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रियूर के गांव चलहर के निवासी हैं। उनके पिता कुबेर चंद व्यवसाय से दुकानदार हैं जबकि माता धूमावती गृहिणी हैं। वर्तमान में वह मंडी स्थित डीएसएन बॉक्सिंग क्लब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने कोच हंसराज उर्फ हनी ठाकुर तथा अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है और इसी उद्देश्य से वह निरंतर कड़ी मेहनत और अभ्यास कर रहे हैं। दीक्षित शर्मा की इस शानदार उपलब्धि पर रिवालसर सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें लगातार दूसरी प्रोफेशनल जीत पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। #DixtSharma #Boxing #ProfessionalBoxing #Mandi #Rewalsar #HimachalPradesh #SportsNews #HimachalSports #दीक्षित_शर्मा #बॉक्सिंग #हिमाचल_प्रदेश #मंडी #रिवालसर #खेल_समाचार #यूनिक_टुडे_न्यूज़ #UTHimachal #NetChat

MORE NEWS

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून 2026 को शाम के समय वन खंड अधिकारी निहारी  प्रीतम सिंह ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि कुलभूषण कुमार ने कमलोटी जंगल (C2b) चोखणा में आग लगाई। इस आगजनी की घटना से वन विभाग के करीब 300 पौधों को नुकसान पहुंचा है...
 #rampurbushahr #rampurbushahr #congress #Congress #congress #congress #congress #congressnews #congress #congress #congress #bjp #BJPGovt #BJPGovernment #bjpmembership #BJPGovt #nsui_india #NSUI #kullu #menssalon #हिमाचली #bilaspur #bilaspur #किसान #किसान #bilaspurdiaries #किसान #किसानआंदोलन #MandiBahauddin #किसानआंदोलन

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून 2026 को शाम के समय वन खंड अधिकारी निहारी प्रीतम सिंह ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि कुलभूषण कुमार ने कमलोटी जंगल (C2b) चोखणा में आग लगाई। इस आगजनी की घटना से वन विभाग के करीब 300 पौधों को नुकसान पहुंचा है... #rampurbushahr #rampurbushahr #congress #Congress #congress #congress #congress #congressnews #congress #congress #congress #bjp #BJPGovt #BJPGovernment #bjpmembership #BJPGovt #nsui_india #NSUI #kullu #menssalon #हिमाचली #bilaspur #bilaspur #किसान #किसान #bilaspurdiaries #किसान #किसानआंदोलन #MandiBahauddin #किसानआंदोलन

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Jun 22, 2026

IPS अधिकारी संदीप धवल होंगे SP देहरा और  IPS अधिकारी अभिषेक धीमान होंगे SP बिलासपुर।

IPS अधिकारी संदीप धवल होंगे SP देहरा और IPS अधिकारी अभिषेक धीमान होंगे SP बिलासपुर।

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Jun 22, 2026

नाकाबंदी के दौरान कार से 17 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी के दो युवक गिरफ्तार

 #वायरल #himachalpradesh #jaimatadi #bilaspur #accident #viralpost

नाकाबंदी के दौरान कार से 17 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी के दो युवक गिरफ्तार #वायरल #himachalpradesh #jaimatadi #bilaspur #accident #viralpost

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Jun 22, 2026